
अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
जंदाहा के सलहा गांव में एक अधेड़ मजदूर गन्नू शर्मा की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। वह फर्नीचर दुकान में काम करने जा रहा था। घटना एनएच-322 पर हुई, जहां वाहन चालक फरार हो गया। गन्नू एक गरीब परिवार से था और उसका एक पुत्र जयपुर में मजदूरी करने गया है।
जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा हाजीपुर एनएच-322 स्थित सलहा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की दोपहर उस वक्त हुई जब जावज गांव निवासी 55 वर्षीय गन्नू शर्मा अन्य दिनों की भांति अपने घर से खाना खाकर अपनी साइकिल से सलहा गांव में फर्नीचर दुकान में काम करने जा रहा था। इसी बीच जैसे ही सलहा गांव स्थित प्रवेश द्वार से निकालकर एनएच-322 पर आया, इस बीच हाजीपुर की ओर से काफी तेज गति से आ रही अज्ञात चार चक्का वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह साइकिल से एनएच पर गिर गया।

इसी बीच राहगीर एवं वहां मौजूद लोग उसे उठाने दौड़ा। मगर लोगों द्वारा उठाए जाने पर पता चला कि उसका प्राण पखेरू उड़ चुका है। ठोकर मारने के बाद चार चक्का वाहन जंदाहा की ओर भागने में सफल रहा। इस संबंध में जावज गांव निवासी सुनिल कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया कि मृतक जावज गांव से निवासी था। जो निहायत गरीब परिवार से आता था। वह सलहा गांव में एक फर्नीचर दुकान में दैनिक मजदूर के रूप में काम करता था। अन्य दिनों की भांति वह उसी दुकान पर काम करने जा रहा था। बताया गया है कि मृतक को एक पुत्र है जो 8 दिन पूर्व जयपुर मजदूरी करने गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


