Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Drowning Young Man Dies While Saving Friend in Gandak River
दोस्त को बचाने के क्रम युवक गंडक नदी में डूबा,मौत

दोस्त को बचाने के क्रम युवक गंडक नदी में डूबा,मौत

संक्षेप: हाजीपुर,नगर संवाददाता। गंडक नदी के बालादास घाट पर रविवार की सुबह अपने दोस्त के साथ नदी में स्नान कर रहे एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपने दोस्त को बचाने के क्रम में नदी में डूब गया था। ...

Sun, 2 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,नगर संवाददाता। गंडक नदी के बालादास घाट पर रविवार की सुबह अपने दोस्त के साथ नदी में स्नान कर रहे एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपने दोस्त को बचाने के क्रम में नदी में डूब गया था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को खोज निकाला। मृतक युवक लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली गांव निवासी चंदेश्वर चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था। मौत की सूचना मिलते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों गंडक नदी किनारे पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। बताया गया कि मृतक युवक अपने ननिहाल सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में बचपन से रहता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्योंकि बचपन में ही अंकित की मां का देहांत हो गया था। अंकित बिहार पुलिस की तैयारी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई ननिहाल में ही रहता है। उसके पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंकित कुमार अपने दोस्त के साथ रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बालादास घाट पर गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। बताया गया कि स्नान करने के दौरान अंकित का दोस्त डूबने लगा। जिसे अंकित ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन दोस्त को बचाने के क्रम में वह खुद गंडक नदी में डूब गया। यह देख घाट किनारे उपस्थित लोगों ने दोनों युवक को बचाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया जबकि अंकित गंडक नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही युवक के घर वाले गंडक नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद अंकित को बाहर निकल गया। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया,डाक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। हाजीपुर-02-रविवार को सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के पास लोगों की भीड़।