Hajipur News: पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत
Hajipur News: महीसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव में 15 वर्षीय अरुण कुमार पोखर में स्नान करते समय डूब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।

Hajipur News: महीसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव स्थित पोखर में स्नान करने गए एक किशोर की पोखर के गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर अजीजपुर चांदे निवासी सुरेश साहनी का पुत्र अरुण कुमार उम्र करीब 15 वर्ष बताया गया है। घटना शुक्रवार की अपराह्न की है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अजीजपुर चांदे हाई स्कूल के पास स्थित पोखर में शुक्रवार के दोपहर नहाने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान पोखर के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसे पोखर के गहरे पानी में डूबने की सूचना वहां उपस्थित लोगों द्वारा उसके परिजनों एवं ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत से पोखर के गहरे पानी से उसे निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा ली है। वहीं पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। घटना को लेकर मृतक के घर में कोहराम मची है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे सगे संबंधी एवं स्थानीय लोगों द्वारा शोक संतप्त परिजनों को संभालने में लगे है। बताया गया है कि मृतक किशोर दो भाई में छोटा भाई था। -प्रभात ठाकुर


