लालगंज में स्नान करने के दौरान नदी में डूबा अधेड़
लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंता जहानाबाद घाट पर शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। स्नान करने के दौरान अब्दुल हसनपुर गांव निवासी विन्देश्वर ठाकुर के बेटा मनोज ठाकुर उम्र 40 वर्ष...

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंता जहानाबाद घाट पर शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। स्नान करने के दौरान अब्दुल हसनपुर गांव निवासी विन्देश्वर ठाकुर के बेटा मनोज ठाकुर उम्र 40 वर्ष नदी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मनोज ठाकुर रोजाना साइकिल से घाट पर कबाड़ चुनने आया करते थे। जिससे स्थानीय लोग उन्हें पहचानते थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मुखिया गणेश राय को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मुखिया ने बताया कि यह घटना लगभग शाम 4 बजे की है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है,लेकिन देर शाम तक कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंच सका।
वहीं सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी ली। अंचलाधिकारी को भी घटना की सूचना दे दी गई है और खोजबीन के लिए टीम को अलर्ट किया गया है। हालांकि सूर्यास्त हो जाने के कारण एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। अब रविवार सुबह सूर्योदय के बाद युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। लालगंज-01-नदी तट पर पहुंचे पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष लालगंज एवं अन्य लोग।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


