दाह-संस्कार करने पहुंचे व्यक्ति की गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

मृतक सदर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर रजौली वार्ड नंबर 6 गांव निवासी स्व.बिंदा चौधरी का पुत्र उमेश चौधरी था स्नान करने के बाद एक-एक कर सभी ग्रामीण अपने घर चले गए,लेकिन उमेश चौधरी अपने घर नहीं पहुंचा परिजन...

दाह-संस्कार करने पहुंचे व्यक्ति की गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

नारायणी नदी के कौनहारा घाट पर बीते शनिवार को दाह संस्कार करने पहुंचे एक व्यक्ति की गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक सदर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर रजौली वार्ड नंबर 6 गांव निवासी स्व.बिंदा चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी था। बताया गया कि गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी,जिसकी मंजिल में शामिल होने के लिए कौनहारा घाट पर पहुंचा था।

घटना की जानकारी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेश चौधरी शनिवार की शाम कौनहारा घाट पर मंजिल में शामिल होने के लिए पहुंचा था। शव जलने के बाद मृतक ग्रामीणों के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के बाद एक-एक कर सभी ग्रामीण अपने घर चले गए। लेकिन उमेश चौधरी अपने घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उमेश चौधरी के परिजन ने ग्रामीण, दोस्त एवं ससुराल में फोन लगाकर जानकारी लिया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। देखते ही देखते काफी रात हो गई। किसी तरह से परिजन एवं ग्रामीणों बैठ कर रात काटी और फैसला किया कि गंडक नदी के कौनहारा घाट जा कर देखा जाए वहां कुछ पता चल सकता है।

शव मिलने की घटना

रविवार की सुबह ग्रामीण कोनहारा घाट पहुंचे वहां के स्थानीय लोग एवं नाविकों से जानकारी ली। नाविकों ने बताया कि रेत किनारे एक शव पड़ा है। उक्त स्थल पर पहुंचकर देखा गया तो उमेश चौधरी का ही शव था। वहीं जहां पर कल नहाने के पहले उमेश चौधरी ने अपना कपड़ा एवं चप्पल खोल था वह भी रखा हुआ था। आशंका लगाया जा रहा है कि नहाने के दौरान ही उमेश चौधरी का पैर फिसल गया होगा जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का शोक

मौत की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घनश्याम कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उमेश चौधरी की मौत कैसे हुई?
उमेश चौधरी की मौत गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।