पातेपुर में करंट लगने से युवक की मौत

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

पातेपुर के पिंडौता गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रकाश उर्फ साहिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

पातेपुर में करंट लगने से युवक की मौत

पातेपुर । संवाद सूत्र तिसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तिसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रूकंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करंट लगने से एक युवक के मौत हो गई। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव निवासी स्व. उमा पासवान के 28 वर्षीय पुत्र प्रकाश उर्फ साहिल कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पातेपुर - 01 - शुक्रवार को तीसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रुकंडपुर गांव में रोते बिलखते परिजन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।