Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Death of Young Man from Electric Shock While Washing Dishes
बर्तन धोने के दौरान समरसेबल से लगा करंट युवक की मौत

बर्तन धोने के दौरान समरसेबल से लगा करंट युवक की मौत

संक्षेप:

जहां अगले सप्ताह बजनी थी शुभ लगन की शहनाई, वहां पर मचा है कोहराम, महुआ के चकदादन गांव की घटना, अगले सप्ताह बड़े भाई की जानी थी बारात चचेरी बहन की 21 को उठी थी डोली, कुछ घंटे बाद भाई की हुई करंट से...

Nov 22, 2025 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ । एक संवाददाता समरसेबल पर बर्तन धोने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर महुआ के चकदादन गांव में घटी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक करीब 26 वर्षीय अमन कुमार उक्त गांव निवासी गनौर महतो का पुत्र था। बताया गया कि अमन के घर के पास गांव की चचेरी बहन की बारात शुक्रवार को आई थी और उसकी डोली शनिवार को उठी थी। वह दोपहर में समरसेबल के पास बर्तन धो रहा था। इस दौरान करंट लगा और उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। ग्रामीण सत्येंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि युवक का शव घर पर ही है। रविवार को घर परिवार के लोग बाहर से आएंगे। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। मृत युवक अमन के बड़े भाई की शादी अगले सप्ताह 30 नवंबर को होनी थी। जिसके लिए घर में पूरी तैयारी चल रही थी। भाई को शुभ लग्न का उबटन लगने के साथ मंगलगान भी शुरू हो गया था। इस दौरान यह मनहूस घटना घट गई। बताया गया कि युवक अमन हलवाई का काम करता था। वह गांव की चचेरी बहन के यहां किए काम के बाद बर्तन धो रहा था। इस बीच घटना हुई। इस घटना ने न सिर्फ मृतक के परिजनों, सगे संबंधियों, बल्कि गांव के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।