पुलिस लाइन में दरोगा के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि
हाजीपुर में अवर निरीक्षक कौशल किशोर के निधन के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव को पुलिस लाइन लाया गया, जहां शोक सभा आयोजित की गई। एसपी विक्रम सिहाग सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

हाजीपुर। नगर संवाददाता जढ़ुओ ओपी के प्रभारी अवर निरीक्षक कौशल किशोर के निधन के बाद शव को सदर अस्पताल में बीते रात पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह शव को पुलिस लाइन लाया गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पुरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। मौके पर मौजूद एसपी विक्रम सिहाग,सदर 1 एसडीपीओ सुबोध कुमार, लाइन डीएसपी पवन कुमार, सार्जेंट संतोष कुमार नितेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं उनके स्वजन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात उनके स्वजन के द्वारा शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। वह खगड़िया जिले के रहने वाले थे। पुलिस लाइन में दरोगा के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार की सुबह पुलिस केंद्र हाजीपुर में दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक कौशल किशोर के पार्थिव शरीर को सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ शोक सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवा भाव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वैशाली पुलिस परिवार इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करती है। कोषागार में तैनात महिला कांस्टेबल के प्रेम प्रसंग की हो रही चर्चा कुछ पुलिस कर्मियों के बीच दिन भर चर्चा होती रही कि हाजीपुर कोषागार में तैनात एक महिला कांस्टेबल से प्रेम संबंध बना हुआ था। अब उनकी शादी हो चुकी थी। शादी के बाद कांस्टेबल ने उन पर दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसी वजह से वे काफी तनाव में रहने लगे थे। इस मामले में पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि परिजनों की ओर से घटना के संबंध समाचार लिखे जाने तक लिखित सूचना संबंधित थाने को नहीं दी गई है। हाजीपुर-02-मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में दोरागा कौशल किशोर कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुए एसपी विक्रम सिहाग व अन्य पुलिस पदाधिकारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


