दुर्घटनाग्रस्त दवा दुकानदार की इलाज के दौरान मौत से परिजनों में कोहराम
अपने घर के पास ही सुभई में बीते गुरुवार की शाम बाइक सवार ने मार दी थी ठोकर दुर्घटनाग्रस्त दवा दुकानदार की इलाज के दौरान मौत से परिजनों में कोहराम

महुआ,एक संवाददाता। बाइक की ठोकर से घायल दवा दुकानदार की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में चौथे दिन रविवार की सुबह मौत हो गई। शव दोपहर में घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक करीब 52 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता सदर थाने के सुभई गांव निवासी शिवजी साह के पुत्र था। बताया गया कि संजय कुमार गुप्ता घर के पास ही दवा दुकान चलाते थे। बीते गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे दुकान से पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और काफी रक्तस्राव हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चौथे दिन उन्होंने धरती को अलविदा कह दिया। उनका शव घर लाया गया। जहां पर परिजनों के अलावा मातमपुरसी के लिए पहुंचे सगे संबंधियों में कोहराम मच गया। वहीं उनकी अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। बताया गया कि मृतक को एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। घटना से पत्नी और पुत्र पुत्रियों का रो रोकर होकर बुरा हाल था। नवनीत कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


