सड़क पार करने के दौरान बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

Mar 03, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ मंगरू चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क पर पंचमुखी चौक के पास हुई घटना महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 25 के 53 वर्षीय अंजनी कुमार सिंह स्व. हृदय प्रसाद के पुत्र थे

सड़क पार करने के दौरान बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

महुआ, एक संवाददाता बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं होली का त्योहार फीका पड़ गया है। यह घटना रविवार की रात महुआ मंगरु चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क पर पंचमुखी चौक के पास घटी। मृतक 53 वर्षीय अंजनी कुमार सिंह नगर परिषद वार्ड संख्या 25 महुआ सदापुर निवासी स्व. हृदय प्रसाद के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी कुमार सिंह अपने नए मकान से पुराने मकान पर पैदल जा रहे थे इस बीच उक्त जगह पर सड़क पार करने के दौरान अपाचे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी।

बताया जा रहा है कि ठोकर लगने के बाद बाइक सवार ही घायल अंजनी सिंह को उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए जहां घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हाजीपुर रेफर कर दिया। हाजीपुर जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए। सोमवार की सुबह सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक को लोगों ने जप्त कर लिया। जबकि सवार निकल भागा। ग्रामीणों द्वारा जप्त बाइक पुलिस ले गई। मृत व्यक्ति छोटा गुमटीनूमा दुकान चलाकर घर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना से पत्नी उषा सिन्हा, चार पुत्र सचिन, सौरभ, गौरव और रितिक व एक पुत्री अन्नु प्रिया का रो रोकर हाल बेहाल है। पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह, दीनबंधु यादव, शिवजी प्रसाद आदि मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना दी। सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव और स्थानीय लोगों ने घटना को दुखद बताया। महुआ - 01 - बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत के बाद घर पर लोगों की उमड़ी भीड़ और पहुंची पुलिस। महुआ - 02 - महुआ सदापुर में घटना के बाद मृतक के शव के पास बैठे शोकाकुल परिजन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।