
इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ वार्ड संख्या 12 निवासी रामप्रवेश पासवान का 23 वर्षीय पुत्र प्रभानंद पासवान का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई। प्रभानंद पासवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को घर पर लाया गया। शव घर पर आते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रो के बुरा हाल हो गया। जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। साथ ही शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि प्रभा नंद पासवान मजदूरी कर घर परिवार चलाता था। वह शुक्रवार की रात महुआ गांधी चौक के पास से काम कर बाइक से घर लौट रहा था।
वह जैसे महुआ थाना क्षेत्र के भदवास पहुंचा की एक पिकअप ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया। जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए महुआ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गया। मृतक दो भाई एवं दो बहन में दूसरे स्थान पर था। उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी। प्रभा नंद की मौत होने पर मां गुलर देवी,पत्नी रागनी देवी, भाई देवानंद पासवान समेत अन्य स्वजनों का रो-रो के बुरा हाल है। उसकी मौत होने पर विधायक महेंद्र राम, लोजपा नेता अजय पासवान, सरपंच देवनन्दन पासवान,जिला पार्षद मोहित पासवान समेत अन्य ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। सहदेई-01-देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ में एक युवक का शव आने के बाद जुटे हुए लोगों की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




