Hajipur News: घर में टाइल्स का काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत
Hajipur News: दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों में मचा कोहराम सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजितपुर त्रिभुवानी में हुई घटना

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजितपुर त्रिभुवानी में घर में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सहदेई बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 11 बलूअर निवासी सुरेश राय के 29 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार राय था। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश कुमार राय और उसी गांव के स्व. बुंदेला राय के पुत्र विजय राय बाजितपुर चकस्तुरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 बाजितपुर त्रिभुवानी में देवानन्द राय के घर में मार्बल, टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच करंट लग गया। जिससे दिनेश राय और विजय राय दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना का विवरण
दोनों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद जांच के दौरान चिकित्सक ने दिनेश कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय राय का इलाज चल रहा है। उधर, घटना के बाद से मृतक के स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। दिनेश कुमार राय की पत्नी प्रियंका कुमारी, माता हुलसी देवी के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया है।
पारिवारिक स्थिति
मृतक दिनेश कुमार राय को एक 6 वर्षीय पुत्री प्रियम कुमारी एवं छह माह का पुत्र देवांश है। दिनेश छह भाई बहन में तीसरा था। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। दिनेश कुमार राय की मौत पर जिला पार्षद उपेन्द्र राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रॉविन राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील चौधरी, समाजसेवी प्रदीप कुमार राय, मुखिया मनिषा कुमारी, लोजपा रा. के प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, सुशील कुमार राय, सुनील कुमार राय, जयकिशुन राय के अलावा अन्य ने गहरा शोक प्रकट करते हुए प्रशासन से मृतक के स्वजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। - राजेश कुमार
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


