Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Accident on NH-22 Young Man Dies Another Injured Near Sarai Dhaba
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत दुसरा घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत दुसरा घायल

संक्षेप: भगवानपुर में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर एक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय राजू कुमार सिंह की मौत हो गई। वह फ्लिपकार्ट में काम करता था और नाईट ड्यूटी पर जा रहा था। उसे बाइक से प्रिंस कुमार ले जा रहा था, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रिंस का इलाज जारी है।

Wed, 5 Nov 2025 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

भगवानपुर, संवाद सूत्र। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सराय थानान्तर्गत लाल कोठी ढ़ाबा,सराय के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकी दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक करीब 21 वर्षीय राजू कुमार सिंह सराय थाना क्षेत्र के ही अख्तियारपुर पटेढा गांव निवासी कृष्णा सिंह का पुत्र था। जबकी घायल युवक भी अख्तियारपुर पटेढा गांव के ही प्रिंस कुमार, पिता दीपक सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता था। और सोमवार को नाईट ड्यूटी पर था। प्रिंस कुमार राजू को बाइक से फ्लिप कार्ट कंपनी में पहुंचाने जा यहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे लाल कोठी ढ़ाबा के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना में राजू और प्रिंस दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया। लेकिन दोनों की स्तिथि गंभीर देख डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकी प्रिंस का इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया एवं गांव में मातम छा गया।