Hajipur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आभूषण दुकानदार की मौत

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने गिट्टी लोड ट्रैक्टर को जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया

Hajipur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आभूषण दुकानदार की मौत

Hajipur News: काजीपुर थाना क्षेत्र के धरहरा हाईस्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे गिट्टी लोट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आभूषण दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आस पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ जुटने के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचना

घटना की जानकारी मिलते ही काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले शांत करवाया। बाद में पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान करीब 3 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने घटनास्थल से गिट्टी लोड ट्रैक्टर और चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने पर ले आई।

मृत्युंजय उर्फ बज्जू की जानकारी

मृत आभूषण दुकानदार स्थानीय थाना क्षेत्र के पानापुर बिररा निवासी मृत्युंजय उर्फ बज्जू था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय पिछले कई वर्षों से धरारा चौक पर ज्वेलर्स एवं बर्तन की दुकान खोले हुए था। बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धरहरा हाईस्कूल के पास गिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से गिट्टी लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया और चालक को हिरासत में लिया गया। -घनश्याम कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुर्घटना कब हुई?
दुर्घटना बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आभूषण दुकानदार की मौत