महुआ में बाइक की ठोकर से महिला और बाइक सवार की मौत
महुआ-ताजपुर सड़क पर महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा में मंगलवार की शाम हुई घटना हाट से सब्जी लेकर निकलने के दौरान महिला को बाइक सवार युवक ने मारी जोरदार ठोकर महिला तो गंभीर रूप से घायल हुई ही, युवक...

महुआ । एक संवाददाता महुआ-ताजपुर सड़क पर महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा में मंगलवार की शाम बाइक की ठोकर से सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला समेत दो की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से घायल महिला और बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां रात करीब 9 बजे दोनों ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिल्की चक के रहने वाले सुरेश पासवान की पत्नी सह महुआ थाना में कार्यरत चौकीदार रत्नेश पासवान की भाभी करीब 65 वर्षीया ललिता देवी हरपुर बेलवा सब्जी खरीदने गई थीं। वह सब्जी खरीदने के बाद सड़क पर आई ही थीं कि बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भी दूर छिटकर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जहां बाइक की ठोकर से महिला को गंभीर चोट आई वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे दोनों ने दम तोड़ दिया।
परिवारों में कोहराम
दोनों परिवारों में मचा कोहराम घटना में मृत बाइक सवार युवक की पहचान डभैच्छ निवासी उमेश राय के पुत्र के रूप में हुई है। जहांगीरपुर सलखनी पंचायत के मुखिया पति पारसमणि ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है। इस घटना की सूचना देर शाम महुआ थाने को दी गई। लोगों ने दोनों के शव को लेकर महुआ थाने पर पहुंचाया। दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई आवेदन थाने को नहीं दिया गया था। पुलिस हादसे में महिला और युवक की मौत के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। -नवनीत
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


