लालगंज में ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
हाजीपुर स्थिति बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले एकबारपुर के रहने वाले 42 वर्षीय अशोक राय की हुई मौत बुधवार को बिस्कुट फैक्ट्री से काम कर वह साइकिल से घर लौट रहा था, इसी दौरान पोझिया के पास हुई घटना...

लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग में पोझिया गांव के पास ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की ठोकर से मौत हो गई। मृतक लालगंज प्रखंड के एकबारपुर गांव का अशोक राय उम्र 42 वर्ष है। जो हाजीपुर में बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को बिस्कुट फैक्ट्री से काम कर वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पोझिया में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। ट्रैक्टर की ठोकर से मौत की खबर आग की तरह फैल गई। आस पास के काफी लोग जुट गए।
मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। कुछ ही देर में दर्जनों की संख्या में मृतक के गांव से परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। जिससे घटनास्थल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण मृतक के परिजन को पर्याप्त मुआवजा, ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग कर रहे थे। वही जुटे लोगो का कहना था कि लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग पर एक दशक में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई हैं। जिससे सड़क दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में बचे सैकड़ों लोग विकलांग हो गए, लेकिन न इस की चौड़ाई बढ़ी, न वाहनों की संख्या, रफ्तार कम की गई। न ही डिवाइडर बनाया गया। जिसके कारण आए सड़क दुर्घटना हो रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया जाम घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम छुड़वाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा। मृतक को छह बेटी और एक बेटा है। जिसमें मात्र एक बेटी की शादी हुई है। वह अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। इस घटना से मृतक की पत्नी, बेटी एवं अन्य स्वजनों का रोते रोते बुरा हाल हैं। दिलीप कुमार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


