Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Accident Claims Life of Suresh Mahato in Hajipur
महनार मुख्य पर अज्ञात वाहन की ठोकर से कंपाउंडर की मौत

महनार मुख्य पर अज्ञात वाहन की ठोकर से कंपाउंडर की मौत

संक्षेप:

सोनपुर गांव निवासी सुरेश महतो की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने ससुराल से चेचर घाट पर मंजिल माटी में शामिल होने जा रहे थे, तभी बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dec 13, 2025 05:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सोनपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र थे हादसे में मृत सुरेश महतो शादी के बाद से ही अपने ससुराल बिदुपुर थाना क्षेत्र के दबौली सहदुल्लापुर में रह रहे थे चेचर घाट पर गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 मंजिल माटी में शामिल होने निकले थे हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चौक के पास गुरुवार की दोपहर बाद अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में लाया गया। हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन भागे-भागे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ था। मृत व्यक्ति सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो थे। बताया गया कि मृत अधेड़ शादी के बाद से ही अपने ससुराल बिदुपुर थाना क्षेत्र के दबौली सहदुल्लापुर में रहते थे। वह अपने ससुराल में मृत व्यक्ति की मंजिल माटी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश महतो अपने ससुराल धबौली सहदुल्लापुर गांव से चेचर घाट पर गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 मंजिल माटी में शामिल होने के लिए निकले थे। मंजिल माटी से घर लौट के दौरान बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल अधेड़ को इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा अस्पताल में उनके मरने की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर धबौली गांव में अपने ससुराल में पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्री है। सीके नारायण के यहां कंपाउंडर थे मृतक हाजीपुर के जौहरी बाजार स्थित डॉक्टर सीके नारायण के यहां कंपाउंडर के काम करते थे। इस संबंध में मृतक के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि गुरुवार के दिन चेचर घाट मंजिल गए थे। घर लौट के दौरान नवानगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। सूचना मिलने पर बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। जहां के डॉक्टर ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पापा की मौत हो गई। हाजीपुर - 06 - गुरुवार को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास जुटी परिजनों की भीड़।