Hajipur News: बोधगया में हुए हादसे में घायल देसरी के युवक की पटना में मौत

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: बोधगया में ट्रक और कार में टक्कर के बाद लगी आग में झुलस गया था ऋषभ ऋषभ को गंभीर स्थिति में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हुई मौत

Hajipur News: बोधगया में हुए हादसे में घायल देसरी के युवक की पटना में मौत

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. चांदपुरा थाना क्षेत्र के मधौल निवासी रामईश्वर सिंह के पोते और श्याम नंदन सिंह उर्फ डब्लू सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार का बीती रात बोधगया के सिजुआ मोड़ के पास ट्रक और कार की टक्कर में मौत हो गई। कार में आग लग जाने के कारण जलने से दो युवकों का मौके पर जलकर मौत हो गई। वहीं ऋषभ को गंभीर स्थिति में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।

परिवार में कोहराम

ऋषभ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्याम नंदन सिंह अपने परिवार के साथ हाजीपुर के राम प्रसाद चौक के पास राजपूत कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। श्याम नंदन सिंह का ऋषभ इकलौता व अविवाहित पुत्र था। वहीं एक पुत्री है, जिसका विवाह हो चुका है।

घर बनाने की योजना

श्याम नंदन सिंह उर्वशी होटल हाजीपुर में कार्य करते हैं। मधौल गांव में उनका पुराना घर था जो टूट चुका है। अब नया घर बनाना शुरू किए हैं। श्याम नंदन सिंह ने ग्रामीणों को बताया था कि घर बनाने के बाद पुत्र ऋषभ का शादी करेंगे, पर इससे पहले ही सड़क दुर्घटना में ऋषभ की मौत हो गई। - राजेश कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋषभ कुमार की उम्र क्या थी?
ऋषभ कुमार 25 वर्षीय थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।