Hajipur News: ईंट लदे मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: ईंट लदे मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार हरि नारायण राम की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बेलकुंडा राजापाकर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत सूरतपुर में हुई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Hajipur News: ईंट लदे मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल

Hajipur News: ईंट लदे मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की रात बेलकुंडा राजापाकर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत सूरतपुर में घटी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान

मृतक 38 वर्षीय हरि नारायण राम राजापाकर थाना अंतर्गत बाकरपुर पंचायत के नीरपुर गांव निवासी स्व.रामानंद दास का पुत्र और महुआ थाने के मिर्जानगर निवासी बसपा के जिलाध्यक्ष बालेंद्र दास का भगिना था। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि नारायण राम अपने साथी सूरतपुर निवासी महेश दास के पुत्र विकास कुमार को बाइक से पहुंचाने जा रहा था। इस बीच ईंट लदे मिनी ट्रक से धक्का लगने से हरि नारायण राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 को मिली। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हरिनारायण राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल विकास कुमार का इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने पर मृतक और घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

परिवार का हाल

मृतक की पत्नी माला कुमारी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल: घटना से मृतक हरिनारायण राम की पत्नी माला कुमारी और पुत्र अर्पित, पुत्री आरोही और आरुषि तीनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी थी। मौके पर पहुंचे लोग मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। बसपा के जिलाध्यक्ष बालेंद्र दास भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा।

मृतक की पूर्व प्रस्तुति

10 महीने पूर्व मृतक के पिता की हो गई थी मृत्यु: मृतक हरिनारायण राम के पिताजी रामानंद राम की मृत्यु 10 महीने पूर्व हो गई थी। पति की मौत का सदमा अभी काम भी नहीं हुआ था कि बेटे की मौत पर गमगीन मां राधिका देवी तो सुध-बुध खो बैठी थी। लोगों ने बताया कि मृतक की कमाई से घर परिवार चलता था। उसकी मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। -नवनीत कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हरि नारायण राम की उम्र क्या थी?−
मृतक 38 वर्षीय हरि नारायण राम थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: ईंट लदे मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल