अज्ञात बाइक की ठोकर से एक किशोर की हुई मौत
जंदाहा के गुरु चौक लक्ष्मणपुर पक्की सड़क पर सोमवार शाम को आर्यन कुमार नामक 5 वर्षीय किशोर को अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आर्यन अपने घर के पास खेल रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जंदाहा। संवाद सूत्र जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक लक्ष्मणपुर पक्की सड़क में सोमवार की देर शाम अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहे एक किशोर को एक अज्ञात बाइक से धक्का लगने से मौत हो गई। मृतक किशोर खोपी निवासी सोनू ठाकुर का पुत्र आर्यन कुमार उम्र करीब 5 वर्ष बताया गया है। घटना सोमवार के शाम करीब 7 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्यन कुमार अपने दरवाजे के पास सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान गुरु चौक से लक्ष्मणपुर पक्की सड़क में आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक से उसे धक्का लग गई।
जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। वहीं अज्ञात बाइक सवार भाग निकला। जख्मी आर्यन कुमार को परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा आनन फ़ानन में इलाज हेतु जंदाहा अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में हाहाकार मची है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक दो भाई में छोटा भाई था। वहीं उसे एक छोटी बहन है। उसके पिता सोनू ठाकुर मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। घटना की सूचना पर जहां स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।वहीं सूचना पर जंदाहा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लेने में लगे हैं। वहीं मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। पंचायत के मुखिया नीलम साहू एवं मुखिया प्रतिनिधि अमरजीत कुमार साह घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रित को सरकारी स्तर से पर्याप्त सहायता एवं मुआवजा राशि शीघ्र मुहैया कराए जाने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


