देर शाम यातायात थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने यातायात थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, यातायात प्रबंधन, चालान निष्पादन और सड़क सुरक्षा के मुद्दों की समीक्षा की। एसपी ने साफ-सफाई, सीसीटीवी व्यवस्था और कर्मियों की उपस्थिति पर ध्यान दिया और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को यातायात थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों, यातायात प्रबंधन व्यवस्था, चालान निष्पादन, जब्त वाहनों के संधारण, आईआरएडी एवं एडीएआर के लंबित मामलों का समीक्षा किया। एसपी ने ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित करना, हाईवे पेट्रोलिंग की समीक्षा, लंबित कांडों की समीक्षा तथा उपकरणों में बॉडी वॉर्न कैमरा को क्रियाशील करने की वर्तमान स्थिति तथा कार्यालय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान यातायात एसपी प्रेम सागर, यातायात थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं पुलिस बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



