मध्यस्ता शिविर में ट्रैफिक चालान के 10 मामलों का निपटारा

May 06, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जिले में 41000 केस पेंडिंग हैं, इसमें परिवहन विभाग के 11 हजार और ट्रैफिक थाना के 30 हजार केस हैं शामिल जिले में ट्रैफिक चालान जमा करने को लेकर न्यायालय के निर्देशानुसार कोर्ट कैंपस में लगा शिविर पांच...

मध्यस्ता शिविर में ट्रैफिक चालान के 10 मामलों का निपटारा

हाजीपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में ट्रैफिक चालान जमा करने को लेकर न्यायालय के निर्देशानुसार कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मध्यस्ता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मध्यस्ता शिविर का आयोजन

शिविर के दूसरे दिन बुधवार को मध्यस्ता शिविर में 10 लोगों का ट्रैफिक चालान जमा करने के बाद सुलहनामा करा दिया गया। यह शिविर 5 से 9 मई तक चलेगा। ट्रैफिक चालान जमा करने पर कुछ अधिनियम में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले में 41000 केस ट्रैफिक चालान से संबंधित पेंडिंग चल रहे हैं। जिसमें परिवहन विभाग के 11 हजार केस हैं। वहीं ट्रैफिक थाना में 30 हजार केस पेंडिंग चल रहे हैं। पेडिंग केस के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजन शिविर में जागरूकता के अभाव से कम लोग पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से केस सुलह करने की रफ्तार काफी कम गति से हो रही है।

परिवहन विभाग का विवरण

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक चालान में सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, इंश्योरेंस, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, नो-पार्किंग, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग सहित अन्य मामलों में चालान विभिन्न वाहनों का काटा गया है। कोर्ट के निर्देशानुसार शिविर लगाकर मामले का सुलह कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिविर में वर्ष 2023 से लेकर 7 फरवरी 2026 तक का चालान जमा किया जा रहा है। 8 फरवरी 2026 के बाद का चालान निष्पादन नहीं हो रहा है। इससे पहले का निष्पादन किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लग रहा है। वाहन चालकों की सहूलियत को लेकर कोर्ट के आदेश पर विभाग के द्वारा 50 प्रतिशत का छूट दी जा रही है।

राजस्व की क्षति

समय पर जुर्माना जमा नहीं होने से राजस्व को क्षति यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान काटने के बाद जुर्माना भरना भूल जाते हैं। इस ओर विभाग का भी ध्यान नहीं है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक थाना का मिलाकर 41 हजार लोगों का चालान बचा हुआ है। लोग चालान जमा करने में दिलचस्पी भी नहीं दिखा रहे हैं। इससे विभाग के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। इसका सीधा असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। इसकी भरपाई करने को लेकर न्यायालय और विभाग पुरजोर प्रयास कर रहा है।

शिविर का लाभ

बयान... पेंडिंग केस में कमी लाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें परिवहन विभाग और ट्रैफिक थाना दोनों के कर्मी मौजूद है। शिविर के माध्यम से पेंडिंग केस में कमी आएगी। इस शिविर से लोगों को काफी फायदा होगा। - ऋतु कुमारी, अवर न्यायाधीश सह सचिव विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर। - दीपक शास्त्री

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस शिविर में कब से कब तक ट्रैफिक चालान जमा किया जा रहा है?
यह शिविर 5 से 9 मई तक चलेगा और इसमें वर्ष 2023 से लेकर 7 फरवरी 2026 तक का चालान जमा किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।