
राघोपुर में पीपा पुल जाम रहने से लोगों को हुई परेशानी
राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़े जाने वाले चौकोसन जिमदारी घाट गंगा नदी के ऊपर बने पीपा पुल को कोलकाता के सर्वेयर जहाज को पार कराने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब एक...
राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़े जाने वाले चौकोसन जिमदारी घाट गंगा नदी के ऊपर बने पीपा पुल को कोलकाता के सर्वेयर जहाज को पार कराने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे खोल दिया गया। जिससे पुल के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। पीपा खुलने के कारण लगभग चार घंटे से अधिक दोनों तरफ लोगों की आवाजाही रुक गई। लगभग 04 घण्टे से ज्यादा समय तक लोग पुल पर खड़े रहे। ठंड में महिलाएं, बूढ़े एवं छोटे बच्चे सभी पुल पर जाम में फंसे रहे। वहीं कुछ लोग नाव से नदी पार किया। शाम 05 बजे पीपा जोड़ने पर पुल पर आवागमन चालू हो सका।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में पटना की तरफ से आ रही कोलकाता के सर्वेयर जहाज की क्रासिंग के लिए जिमदारी घाट पीपा पुल का तीन सेट पीपा चकौसन घाट की तरफ से नदी के बीच से खोल दिया गया। जिससे पूल पर लोगों की आवाजाही रुक गई। जाम के कारण हाजीपुर महनार से लौट रहे दूध विक्रेता,गल्ला व्यवसाई, दैनिक मजदूर, राघोपुर कार्यालय से लौट रहे सरकारी सेवक समेत हजारों लोग जाम में फंसे रहे। पुल पर जाम में फंसे गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पीपा खुलने के कारण तीन घण्टे से पुल पर खड़ा हूं। जहाज क्रोसिंग के लिए पुल को खोल दिया गया है। वही पूल पर जाम मे फंसे संजय राय ने कहा कि जहाज की क्रॉसिंग रात में किया जाय ताकि लोगों को दिन में दिक्कत न हो। राघोपुर-01-मंगलवार को पीपा पुल खोलकर सर्वेयर जहाज पर करने के दौरान पीपा पुल पर फंसे लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




