Tractor Overtaking Causes Collision between Two Bikes in Mahua Three Injured ओवरटेक के दौरान बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTractor Overtaking Causes Collision between Two Bikes in Mahua Three Injured

ओवरटेक के दौरान बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

महुआ में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। इसके अलावा, महुआ में श्री गणपति...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 30 Aug 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
ओवरटेक के दौरान बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

महुआ। सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर से ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार की पूर्वाहन महुआ देसरी सड़क पर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास घटी। महुआ के बाजितपुर भदवास निवासी बाइक सवार महिला पुरुष महुआ की ओर जा रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर से ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दूसरे बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों घायलों को लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। श्री गणपति महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु महुआ। श्री गणपति पूजन महोत्सव में यहां कन्हौली बाजार और महुआ के काली घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है।

दोनों जगह पर बड़ा सा मेला लगा है। जिसमें शाम ढलते ही मेलार्थियों की अपार भीड़ हो जा रही है। कन्हौली और महुआ कालीघाट पर शुक्रवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा दर्शन करने और मेलार्थियों की भीड़ हुई। कन्हौली में 2 सितंबर तक महोत्सव चलेगा जबकि महुआ में यह महोत्सव 7 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव में दोनों जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। फोटो: महुआ 04- श्री गणपति पूजन महोत्सव पर महुआ के कन्हौली में प्रतिमा दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ खांसी सर्दी के मरीज बढ़े महुआ, एक संवाददाता। बारिश को लेकर जगह-जगह जल जमाव हो जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वही एक बार फिर वायरल बुखार ने पांव जमाना शुरू कर दिया है। इस समय सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के अलावा खांसी, सर्दी से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक पहुंच रही है। शुक्रवार को यहां अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है बताया गया कि बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है जिससे डेंगू का डर भी लोगों को सता रहा है। शाम ढलने के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जा रहा है। यहां अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ महेश चौधरी ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार अधिक हो रहे हैं। कभी बारिश, कभी धूप, कभी उमस की गर्मी हो जाने से इस तरह की बीमारी अधिक बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। डॉ चौधरी ने लोगों को रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने के नसीहत दी है। उन्होंने बताया कि मौसमी रोगी हर घर में देखे जा रहे हैं। इधर अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में मरीजों की काफी भीड़ हो रही है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तो उनकी लंबी तादाद लग जाती है। अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ मनोरंजन सिंह और पीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार ने भी बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीज अधिक बढ़ गए हैं। मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए अस्पताल में दवाएं उपलब्ध है। महुआ-05-महुआ के अस्पताल में मौसमी रोग से ग्रसित मरीज को देखते डॉक्टर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।