
बीईओ अहिल्या कुमारी ने प्रोजेक्ट्स का किया बारीकी से निरीक्षण
महनार में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बीईओ अहिल्या कुमारी ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की इच्छा शक्ति से कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। मेले में सौर ऊर्जा वाहन, गणित से जुड़े प्रोजेक्ट और अन्य शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई। मध्य विद्यालय महनार को प्रथम स्थान मिला।
महनार में टीएलएम मेला: बीईओ अहिल्या कुमारी ने प्रोजेक्ट्स का किया बारीकी से निरीक्षण महनार। सीआरसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महनार के तत्वावधान में टीएलएम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय महनार बालक के प्रांगण में किया गया। मेले का उद्घाटन बीईओ अहिल्या कुमारी, संचालक मुकेश कुमार सिंह एवं समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बीईओ अहिल्या कुमारी ने कहा कि यदि शिक्षक इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें, तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। खेल-खेल में बच्चा बेहतर सीखता है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय महनार बालक की अंजुम प्रवीण, देशराजपुर मध्य विद्यालय के राजेश प्रसाद सिंह एवं सागर कुमार, प्राथमिक विद्यालय इशाहकपुर बालिका के संजीत कुमार, फतेहपुर दक्षिणी की लक्ष्मी कुमारी, फतेहपुर कमाली की चंचला कुमारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निक हट प्रवीण, शिक्षा सेवक ललन राउत, मध्य विद्यालय महनार बालक के राजेश, अनु रुचि, अंशु प्रिया सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

बीईओ अहिल्या कुमारी ने मेले में प्रदर्शित सभी प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट के संबंध में शिक्षकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समन्वयक सह एचएम मध्य विद्यालय महनार बालक कृष्ण कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की। मेले में सौर ऊर्जा वाहन, गणित से जुड़े प्रोजेक्ट, बढ़ते एवं घटते क्रम से संबंधित चित्र सहित अन्य शिक्षण-सामग्री को शिक्षकों द्वारा विस्तार से प्रस्तुत किया गया। टीएलएम मेला में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय महनार बालक, द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय देशराजपुर तथा तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय उर्दू को प्राप्त हुआ। महनार फ़ोटो- 01 महनार में आयोजित टीएलएम मेला का निरीक्षण करती बीईओ व उपस्थित शिक्षकगण

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


