
प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन
गोरौल में प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित किया गया। उद्घाटन डॉ.सुदर्शन झा और प्रणव कुमार ने किया। टीएलएम का महत्व बताते हुए कौशर परवेज खान ने कहा कि यह शिक्षण सामग्री बच्चों को कठिन विषयों को समझने में मदद करती है। विभिन्न विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में किया गया। उद्घघाटन मध्य विद्यालय ठिकाहां के प्रधानाध्यापक डॉ.सुदर्शन झा एवं चकव्यास के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन करते हुए पूर्व साधन सेवी कौशर परवेज खान ने उपस्थित 14 संकुल के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टीएलएम अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री एक ऐसा सस्ता और सुलभ साधन है जिसके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में आसानी से कठिन से कठिन बिंदु को समझ लेते हैं। यह एक सजावट की सामग्री नहीं बल्कि शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में बच्चों के बीच प्रतिदिन विद्यालय में प्रयोग किया जाए तो पठन-पाठन आसान हो जाएगा।
इस टीएलएम मेला में लगे प्रदर्शनी का प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास के सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने अवलोकन भी किया। टीएलएम मेला में 14 संकुल के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों ने भाग लिया। गणित एवं पर्यावरण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुरा उर्दू को प्रथम स्थान, अंग्रेजी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर को प्रथम स्थान एवं हिंदी विषय में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठिकहां को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संकुल को जिला द्वारा निर्धारित तिथि को अपने टीएलएम के साथ जिला में प्रदर्शन करेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




