वैशाली और बेगुसराय की दमदार एंट्री सेमीफाइनल में

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, वैशाली और बेगुसराय की दमदार एंट्री सेमीफाइनल मेंहाजीपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, वैशाली और बेगुसराय की दमदार एंट्री सेमीफाइनल में

वैशाली और बेगुसराय की दमदार एंट्री सेमीफाइनल में

हाजीपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, वैशाली और बेगुसराय की दमदार एंट्री सेमीफाइनल में हाजीपुर । नगर संवाददाता 25वीं अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार का दिन रोमांच, संघर्ष और शानदार खेल का गवाह बना। जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिन के अंत में वैशाली और बेगुसराय की टीमों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले मुकाबले में अरबल और वैशाली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरबल की टीम ने शुरुआत संभली हुई की, लेकिन वैशाली के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए पूरे मैच का रुख बदल दिया।

अरबल की टीम 120 रन पर सिमट गई। अभिनव कुमार (31 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन विवेक और अमन की घातक गेंदबाजी (3-3 विकेट) के आगे पूरी टीम टिक नहीं सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम को भी आसान जीत नहीं मिली। शुरुआती झटकों के बाद एक समय मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, लेकिन दीपक कुमार (31 रन), विवेक कुमार (19 रन) और संजीव कुमार (18 रन) की सूझबूझ भरी पारियों ने टीम को संभाल लिया। आखिरकार वैशाली ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मुकाबले में बेगुसराय ने पटना के खिलाफ एकतरफा दबदबा दिखाया। पटना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगुसराय की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ बेगुसराय ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुन्ना कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां चारों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। प्रतियोगिता का रोमांच अब अपने चरम की ओर बढ़ चला है। हाजीपुर - 04 25वीं अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के बाद वैशाली टीम

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।