Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsThree Teachers from Vaishali District Selected for State Teacher Award 2025
वैशाली जिले के तीन शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार

वैशाली जिले के तीन शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार

संक्षेप:

शिक्षक दिवस के अवसर पर कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में किया जाएगा सम्मानित पुरस्कार के तौर पर 30 हजार की राशि के साथ ही शॉल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

Sep 05, 2025 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । संवाद सूत्र शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वैशाली जिले के तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर 30 हजार की राशि के साथ ही शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयनित शिक्षको में आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के विशिष्ट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यक्ष राजकीय मध्य विद्यालय सपहां हाजीपुर के त्रिवेणी कुमार एवं प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोहुआ मकतब, भगवानपुर के डॉ. जाकिर हुसैन शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों के राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ शिक्षक अंकित कुमार, विनय कुमार, सूरज कुमार, ब्रजभूषण कुमार, प्रो. अमरेश, अभिषेक कुमार, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, विजय सिंह, अनुज कुमार, राकेश कुमार, प्रभात चौथरी, संजय कुमार, राजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, शिक्षिका ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी, सहिजा, रिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी (प्रधानाध्यापक) आदि लोगों ने बधाई दी। तीनों शिक्षकों की फोटो नाम से।