बाइकों की हुई टक्कर में तीन घायल
महुआ में रविवार सुबह दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं, भदवास में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कन्हौली में दिवंगत शिक्षक की पुण्यतिथि भी मनाई गई।

महुआ। दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में दोनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पर भेज दिया। यह घटना रविवार की सुबह महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर मुस्तफापुर के पास घटी। महुआ हकीमपुर के इलाके के रहने वाला एक बाइक पर दो सवार किसी काम से कटहारा जा रहे थे। इस बीच उक्त जगह पर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए महुआ अस्पताल भेजा गया। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महुआ।
यहां भदवास स्थित राहुल गौरव विद्या मंदिर पर रविवार को शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के दर्जनों शिक्षकों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद कुमार,राहुल कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर बिगु राय, कुंदन, सालिका देवी, अनीता देवी, रिंकू आदि उपस्थित थे। दिवंगत शिक्षक की मनी 23वीं पुण्यतिथि महुआ। यहां कन्हौली मानसिंहपुर में दिवंगत शिक्षक बिंदेश्वर राय की 23वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कबीर मत से भजन संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत शिक्षक के पुत्रों द्वारा किया गया। डॉ अभिनव कुमार ने बताया कि वह अपने पिता की पुण्यतिथि पर हमेशा उन्हें याद करते हैं। इस मौके पर प्रो प्रमोद राय, जगमोहन कुमार, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, जीतू राय, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे। फल और अंडे मिलने से स्कूलों में बच्चों की भीड़ महुआ। स्कूलों में दोपहर की भोजन के साथ फल और अंडे दिए जाने से बच्चों की भीड़ हो जा रही है। बच्चे दोपहर की भोजन के साथ फल और अंडे भी चावल से खा रहे हैं। यहां विद्यालय के शिक्षकों और किचन के शंकर कुमार ने बताया कि मेन्यू के अनुसार शुक्रवार को दोपहर की भोजन के साथ बच्चों को फल और अंडे भी किचन के द्वारा दिए जा रहे हैं। बच्चे लजीज भोजन के साथ फल अंडे खाते हैं। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चारे की महंगाई से पशुपालक परेशान महुआ। इस समय चारे की महंगाई से पशुपालक परेशान चल रहे हैं। उन्हें चारा खरीद कर पशुओं के खिलाने में जेब जवाब दे रही है। जिससे वे आधे पेट खिलाकर पशुओं को रख रहे हैं। रविवार को यहां पशुपालकों ने बताया कि भूसा और पुआल की कुटी के भाव आसमान छू रहे हैं। इसके साथ चोकर, खल्ली, दाना का भी कीमत काफी बढ़ गई है। दलित बस्तियों की महिलाएं तो सुबह में टोकरी खुरपी लेकर घास के लिए निकल पड़ती है। गांव में जोर-शोर से चल रही आलू की खुदाई महुआ। गांव में इस समय आलू की खुदाई जोर शोर से चल रही है। किसान आलू की खुदाई कर इसका भंडारण भी कोल्ड स्टोर में कर रहे हैं। हालांकि अभी आलू की कीमत काफी कम होने के कारण किसानों को घाटा लग रहा है। रविवार को यहां आलू उत्पादकों ने बताया कि वे लगाए फसल की खुदाई कर रहे हैं। फसल तो ठीक-ठाक हुई है लेकिन लागत के अनुसार कीमत नहीं मिलने से खेती घाटा का सौदा बन रहा है। नतीजतन अधिकतर किसान आलू की भंडारण कोल्ड स्टोर में कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



