Hajipur News: बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी
Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी रंजीत मिश्रा अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस और forensic टीम जांच कर रही है।

Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय गृहस्वामी रंजीत मिश्रा जो पूर्व सैनिक है अपने पूरे परिवार के साथ माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे।
चोरी का विवरण
घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज,कई अलमारियां तथा दीवान पलंग में रखे आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों की नजर घर के मुख्य द्वार पर लगी खुली ताला पर पड़ी। आसपास के लोगों को मालूम था कि गृहस्वामी परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर हैं,इसलिए उन्हें चोरी की आशंका हुई।
पुलिस कार्रवाई
इसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल गृहस्वामी और वैशाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी अपनी तीर्थ यात्रा बीच रास्ते से ही छोड़कर वापस घर लौट रहे हैं।
छानबीन और नुकसान का आकलन
उनके घर पहुंचने के बाद ही चोरी गए सामान और नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। थानाध्यक्ष ने बताया की आस-पास के लोगों द्वारा चोरी की सूचना मिलते ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। चोरी गए सामान की सही जानकारी गृहस्वामी के आने के बाद ही मिल पाएगी। प्रभात कुमार


