Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsThieves Steal Jewelry and Cash Worth 8 Lakhs from Journalist s Home in Hajipur
पत्रकार के घर से आभूषण सहित नगदी रुपए की चोरी

पत्रकार के घर से आभूषण सहित नगदी रुपए की चोरी

संक्षेप:

हाजीपुर,नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम पूर्वी निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार अमरेश कुमार श्रीवास्तव के घर से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दूसरे मंजिल स्थित कमरे का ताला...

Nov 29, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम पूर्वी निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार अमरेश कुमार श्रीवास्तव के घर से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दूसरे मंजिल स्थित कमरे का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपए के आभूषण, 20 हजार नगद रुपए एवं दस्तावेज की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसे लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया कि गुरुवार को पत्नी अपने मायके चली गई थी। पिता के तबीयत खराब होने के कारण उनके देख-रेख करने के उद्देश्य से घर के निचले मंजिल पर सो गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के द्वारा दूसरे मंजिल स्थित कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए और गोदरेज का लॉकर तोड़कर 20 हजार नगद, 03 सोने का चेन, 02 कान का बाली, 02 सोने का अंगूठी,02 पीस सोने का चूड़ी,02 चांदी का पायल,10 पीस चांदी का सिक्का, 01 चांदी का मछली, 05 पीस चांदी के पान का पत्ता, 05 चांदी की केसली एवं जरूरी दस्तावेज की चोरी कर फरार हो गया। जिसे लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हाजीपुर-07-चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल करते पुलिस।