घर वालों को कमरे में बंदकर नगदी और गहने चुरा ले गए चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ थाना के जलालपुर गंगटी गांव में हुई घटना चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश

घर वालों को कमरे में बंदकर नगदी और गहने चुरा ले गए चोर

महुआ । एक संवाददाता कमरे में सोए लोगों को बंधक बनाकर वार्ड सदस्य के घर से नकदी और गहने चोर चुरा ले गए। चोरों ने घटना को अंजाम गुरुवार की रात महुआ थाना के जलालपुर गंगटी गांव के वार्ड संख्या-6 में दिया। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने घटना की सूचना थाने को दी। उक्त गांव निवासी वीरेंद्र राम ने बताया कि वह अपने कमरे के दरवाजे में ताला बंद करके पत्नी के साथ संबंधी के यहां शादी समारोह में गए थे। घर में बड़े भाई-भाभी और उनके बच्चे थे। चोरों ने रात में कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने पेटी, बक्सा, ट्रंक, सूटकेस आदि तोड़कर 50 हजार रुपए नकदी के अलावा नाक-कान के सोने के कीमती गहने और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। पंचायत के मुखिया अमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना थाने को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात की। चोरी की लगातार हो रही घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। - नवनीत

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।