
जीआरपी ने चोरी के सामान के साथ चोर को दबोचा
हाजीपुर। नगर संवाददाता जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या दो तीन के मध्य से मंगलवार को रेल यात्रियों के गले से सोने का चेन चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या दो...
हाजीपुर। नगर संवाददाता जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या दो तीन के मध्य से मंगलवार को रेल यात्रियों के गले से सोने का चेन चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर पश्चिम बंगाल जीवनकला थाना सुंदरवन निवासी लालू लश्कर के पुत्र रोशन लश्कर बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जीआरपी एवं आरपीएफ के द्वारा अपराधिक गतिविधि की निगरानी हेतु हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री द्वारा जोरजोर से चोर-चोर का हल्ला किया जाने लगा।

हल्ला की सूचना मिलते ही भाग रहे व्यक्ति को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गई युवक के दाहिने फुलपैंट के पैकेट से सोने जैसा आधा टूटा चेन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वे अभी अभी यात्री के गले से चेन छीना है। जिसका आधा हिस्सा पास है एवं आधा हिस्सा दोस्त को दे दिए है। इसी दौरान हल्ला करने वाले यात्री मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि अभी-अभी मेरी पत्नी के गले से सोने का चेन छीन लिया गया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हाजीपुर- 01-गिरफ्तार चोर के साथ जीआरपी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


