ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गेस्ट हाउस का चोरों ने काटा ताला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गेस्ट हाउस का चोरों ने काटा ताला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के गेस्ट हॉउस का चोरों ने ताला काट कर कई सामान उड़ा लिए। इस मामले में विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि अभी सभी लोग गया में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गेस्ट हाउस का चोरों ने काटा ताला
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 12 Sep 2018 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के गेस्ट हॉउस का चोरों ने ताला काट कर कई सामान उड़ा लिए। इस मामले में विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि अभी सभी लोग गया में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में है। गुरुवार को हाजीपुर पहुंच कर देखना होगा कि कौन-कौन सामान गायब है। प्रदेश अध्यक्ष का गेस्ट हॉउस नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या घाट पर स्थित है। इनके पड़ोस में रहने वाले नितेश कुमार ने बताया कि नौ सितंबर की रात को गेस्ट हाउस के दो कमरों का ताला काटा गया था। इसके बाद मंगलवार की रात में चोरों ने तीसरे कमरे और एक कुटिया का ताला काट लिया। इन्होंने बताया कि एक गार्ड रहता था। जो गांव गया हुआ है। अमूमन यह जगह खाली रहती है जिसके कारण चोरी की घटना होने का डर बना रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें