युवक की हुई अचानक मौत से परिजनों में मचा कोहराम
महुआ, एक संवाददाता। महुआ थाने के निझमा गांव में एक युवक की अचानक मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। लोग समझ नहीं रहे हैं कि यह आखिर क्या हो...

महुआ, एक संवाददाता। महुआ थाने के निझमा गांव में एक युवक की अचानक मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। लोग समझ नहीं रहे हैं कि यह आखिर क्या हो गया।
घटना गुरुवार की भोर में घटी। मृतक 30 वर्षीय संतोष कुमार निझमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि संतोष बीते बुधवार की रात घर में अच्छा से खाना खाया था और सो गया था। इस बीच गुरुवार की भोर में अचानक उसे सिर में दर्द हुआ। घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। संतोष को कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। अभी तो वह जीवन के दहलीज पर कदम ही रखा था कि मौत ने उसे लील लिया। संतोष की मौत से उसकी पत्नी की तो दुनिया ही उजड़ गई। वह बिल्कुल बेसहारा हो गया है। उसे जीवन पालने के लिए एक बच्चा भी भगवान ने नहीं दिया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
