Hajipur News: गुमटी से गांजा बरामद,कारोबारी गिरफ्तार
Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के बभनी मठ चौक पर एक गुमटी से पुलिस ने 56 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के बभनी मठ चौक पर एक गुमटी से पुलिस ने 56 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति खोकसा कल्याण निवासी पहलाद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह है। जिस पर सहायक अवर निरीक्षक रामबाबू सिंह ने देसरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि जब वह गाजीपुर चौक के पास थे तो गुप्त सूचना मिल की बभनी मठ स्थित एक पान दुकान गुमटी में बैठा व्यक्ति गांजा का बिक्री करता है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गुमटी की तलाशी लेने पर गुमटी से एक काले रंग के छोटे बैग में उजले रंग के प्लास्टिक के पन्नी में रखा छोटे-छोटे 19 पुड़िया व एक बड़ा पुड़िया में रखा गांजा बरामद हुआ।
जिसकी मात्रा 56 ग्राम पाया गया। जिसपर पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। -राजेश कुमार


