Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsThana Writer Robbed at Gunpoint in Vaishali Police Investigate
थाना लेखक को हथियार दिखाकर अपराधियों ने लूटा बाइक एवं मोबाइल

थाना लेखक को हथियार दिखाकर अपराधियों ने लूटा बाइक एवं मोबाइल

संक्षेप:

वैशाली,संवाद सूत्र। थाना लेखक को हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक एवं मोबाइल लूटाथाना लेखक को हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक एवं मोबाइल लूटा

Dec 14, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

वैशाली,संवाद सूत्र। वैशाली थाना में पदस्थापित थाना लेखक को हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक एवं मोबाइल लूट लिया। यह घटना थाना क्षेत्र के चकौस चंवर में शुक्रवार के शाम 7:30 बजे की है। थाना लेखक के साथ हुई,इस घटना से न केवल पुलिस वाले बल्कि जो भी सुन रहे हैं,आश्चर्यचकित हैं। थाना लेखक प्रणय कुमार पांडे के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर नगदी,मोबाइल और बाइक लूट ली। पीड़ित ने इस संबंध में वैशाली थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रणय कुमार पांडे,पिता हरेंद्र कुमार पांडे,ग्राम भटंडी,थाना काजी मोहम्मदपुर (सदर) के निवासी हैं और शुक्रवार की संध्या में ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान चकौस चंवर के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और भय का माहौल बनाकर उनके पास से करीब दो हजार रुपये नगद,मोबाइल फोन,बैग में रखे जरूरी कागजात तथा उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चार अपराधियों को देखकर वह घबरा गया और विरोध नहीं कर सका। घटना के बाद किसी तरह घटनास्थल से निकलकर वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचा और बाद में थाना पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।