Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTejashwi Yadav s Stormy Campaign in Vaishali Promises Change and Employment
एनडीए ने 20 साल में जो नहीं किया, वह 20 महीने में करके दिखा दूंगा : तेजस्वी

एनडीए ने 20 साल में जो नहीं किया, वह 20 महीने में करके दिखा दूंगा : तेजस्वी

संक्षेप:

वैशाली जिले में रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का तूफानी दौरा, बोले, तेजस्वी की उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है महनार में तेजस्वी यादव ने इं. रविन्द्र सिंह को भारी बहूमत से जीत दिलाने का आह्वान...

Sun, 2 Nov 2025 06:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार/महुआ/लालगंज/वैशाली/पातेपुर । हि.टी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वैशाली जिले में रविवार को तूफानी दौरा किया। वैशाली जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए तेजस्वी ने हूंकार भरी बोले कि जो एनडीए की सरकार 20 साल में नहीं कर सकी है। वह मैं 20 महीने में करके दिखा दूंगा। तेजस्वी की उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। बिहार के मिट्टी के लाल की सरकार बनाएं। आशा और ममता दीदी को चिंता नहीं करनी है। जीविका दीदी की नौकरी पक्की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग निर्दलीय बनकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महनार की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। इस बार भी लालटेन की जीत तय है। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि फैक्ट्री गुजरात में लगती है, लेकिन बेरोजगारी बिहार में बढ़ती है। महनार प्रखंड के नारायणपुर डेढ़पुरा स्थित सत्यानंद बाबा के समीप रविवार को महागठबंधन की ओर से विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी ईं. रबिंद्र कुमार सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग निर्दलीय बनकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। महनार की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। इस बार भी लालटेन की जीत तय है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि फैक्ट्री गुजरात में लगती है, लेकिन बेरोजगारी बिहार में बढ़ती है। तेजस्वी ने कहा कि जनता अब ठान चुकी है कि बिहार को पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। जीत दिलवाएं और अपनी सरकार बनाएं लालगंज के ब्रह्मानंद कॉमर्स कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के पक्ष में भारी-भारी संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की। कहा कि बिहार में बदलाव के लिए आप जोरदार तरीके से मतदान करें। 20 वर्षों में जितनी बार वैश्य और अन्य जातियों पर हमले हुए, हत्याएं हुईं। उतनी हत्या आजादी के बाद कभी नहीं हुई। पातेपुर से प्रेमा चौधरी को जिताने की अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अपनी सरकार बनाएं। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के निजी डिग्री कॉलेज नीरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी प्रेमा चौधरी के चुनावी सभा को वे संबोधित करने पहुंचे थे। पार्टी से बढ़कर कोई नहीं होता महुआ के गांधी मैदान में तेजस्वी यादव करीब चार बजे पहुंचे। यह विधानसभा क्षेत्र इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यहां पर जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। महुआ के गांधी मैदान में हुई सभा के दौरान तेजस्वी ने बिना नाम लिए तंज कसा। बोले, कि पार्टी से बढ़कर कोई नहीं होता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने डॉ मुकेश रौशन को टिकट देकर महुआ भेजा है। इसलिए डॉ मुकेश रौशन को भारी-भारी मतों से जीत दिलवाने का काम करें। जनसभा में उपस्थित समर्थकों से पूछकर उन्होंने डॉ मुकेश रौशन को विजयी माला पहनाई। उधर, बेलसर के अफजलपुर में भी तेजस्वी ने वैशाली के राजद प्रत्याशी अजय कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बोले कि वैशाली की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। लालटेन छाप पर ही मुहर लगवाएगी।