
हमारी सरकार बनेगी तो सभी अपराधी जेल में होंगे : तेजस्वी
संक्षेप: मुझे दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, उसे साबित करके दिखाया कम समय में करीब 5 लाख लोगों को विभिन्न विभाग में नौकरियां दी
लालगंज, संवाद सूत्र। बीते 20 साल की सरकार में वैश्य समाज पर जितना हमला हुआ। व्यवसाई, दुकानदारों की जितनी हत्याएं हुईं, उतनी पहले कभी नहीं हुई। प्रतिदिन बिहार में हत्याओं का दौर जारी है। लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही। हमारी सरकार बनेगी तो सभी अपराधी जेल में होंगे। 20 सालों में बिहार में जितना काम हुआ है, उसे हम 20 महीना में करके दिखाएंगे। ये बातें महागठबंधन के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालगंज के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

उन्होंने उसे साबित करके दिखाया। जब पिछली बार कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी दूंगा तो मेरे चाचा ने कहा कि अपने बाप के घर से पैसा लाएगा। मैंने कम समय में करके दिखाया और लगभग 5 लाख लोगों को विभिन्न विभाग में नौकरियां दी। तेजस्वी झूठी बातें नहीं करता, असम्भव को संभव बनाना जानता है। तेजस्वी को एक मौका दीजिए, मैने जो कहा है उसे पूरा करके दिखाऊंगा। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है। उस परिवार को सरकार बनने के दिन से सरकारी नौकरी दी जाएगी। वर्तमान सरकार ने जो महिलाओं के खाते पर 10 हजार रुपया भेजा है। वह कितना दिन चलेगा, लेकिन यदि परिवार में किसी एक व्यक्ति को नौकरी मिलती है उसका लाभ आजीवन परिवार को मिलता है। बिहार में उद्योग धंधे लगाकर पलायन रोका जाएगा। वर्तमान में बिहार में किसी कार्यालय में कोई काम बिना घूस के नहीं होता है। भ्रष्टाचार, अफसरशाही चरम पर है। हमारी पार्टी ने लालगंज विधानसभा सीट के प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के पिता पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा शीट से उम्मीदवार बनाया था, तो भाजपा के लोगों ने उंन्हे फंसाकर जेल भेज दिया। उन्होंने शिवानी शुक्ला को भारी मतों से जीताने की अपील की। केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली से बैठकर सरकार को चलाया जा रहा है। उन्होंने भीड़ से पूछकर प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को विजय माला दी। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा सभा में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। जिसके कारण आसपास के मकान के छतों, कॉलेज का छत दर्शकों से भरी थी। लोगों की अत्यधिक भीड़ के कारण सभा खत्म होने के बाद लालगंज की सड़कों पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पवनदेव यादव के संचालन में हुई सभा को समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, राजद नेत्री सीमा कुशवाहा, पंक्षीलाल राय, मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय, वीआईपी के दिनेश सहनी, रामशरीफ सहनी, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, सुबोध राय, पप्पू प्रसाद यादव, बीरेंद्र यादव, विजय महाराज, मोहन पांडे, सुजीत यादव, मोहम्मद शमशाद, जिला पार्षद विनोद राम, कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला, भाकपा माले से प्रेमा देवी, पान समाज के अयोध्या पान, लोटन सिंह चंद्र वंसी, लखींद्र दास आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। लालगंज-01- रविवार को लालगंज में तेजस्वी यादव की सभा में उपस्थित जनसमूह का हाथ जोड़कर अभिवादन करती राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




