Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTejashwi Yadav Promises Government Jobs and Financial Aid During Election Rally
तेजस्वी ने बेलसर में की अजय कुशवाहा को जिताने की अपील

तेजस्वी ने बेलसर में की अजय कुशवाहा को जिताने की अपील

संक्षेप:

तेजस्वी यादव ने फतहपुर अफजलपुर में चुनावी सभा में कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे, तो सभी परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये मानदेय और महिलाओं के खातों में 2500 रुपये देने का वादा किया। सभा में राजद के उम्मीदवार अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया।

Nov 02, 2025 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. तेजस्वी की उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। एक मौका दीजिए जो भी कहे हैं वह 20 महीने में कर दिखाएंगे। उक्त बातें रविवार को प्रखंड के ग्रामोदय उच्य विद्यालय फतहपुर अफजलपुर के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहीं। कहा कि जब तेजस्वी सीएम बनेगा तो सभी परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी देंगे। वहीं जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये मानदेय तथा प्रत्येक महिलाओं के खाते में 25 सौ रुपये देंगे। मंच पर उपस्थित राजद के उम्मीदवार अजय कुशवाहा को भारी मतों से विजय दिलाने का अपील तेजस्वी ने लोगों से की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान उन्होंने अपने उम्मीदवार को विजय की माला पहनाकर स्वागत किया। सभा को पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने भी संबोधित किया। वैसे इस चुनावी सभा को राजद प्रत्याशी के पक्ष में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के भी आकर संबोधित करने की चर्चा थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसागर चौधरी ने की। सभा को प्रमुख मुन्ना राय, वीरेंद्र राय, अनिल राय, सुभाष यादव सहित कई स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया। बेलसर - 01 - अफजलपुर में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में मौजूद अजय कुशवाहा समर्थकों का हाथ जोड़कर आर्शीवाद मांगते हुए।