महागठबंधन की आंधी में उड़ जाएगी एनडीए : तेजस्वी यादव

महागठबंधन की आंधी में उड़ जाएगी एनडीए : तेजस्वी यादव

संक्षेप:

तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ 128 राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर हर घर में एक सरकारी नौकरी और महंगाई कम करने का वादा किया। तेजस्वी ने बिहार...

Oct 16, 2025 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

128 राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में तेजस्वी ने दाखिल किया नामांकन अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ पहुंचे नामांगन दाखिल करने महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार के हर घर में एक व्यक्ति के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुलेंगे, महंगाई घटेगी हाजीपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हाजीपुर समाहरणाल में बुधवार को 128 राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव। अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ बाहर निकले और मीडिया से मुखातिब हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोले कि आज मैंने अपना नामांकन कर दिया और राघोपुर की जनता के हवाले अपने चुनाव प्रचार की सारी जवाबदेही सौंप दी है। बिहार से 20 वर्षों की खटारा सरकार को बदलने और बिहार के बेरोजगारोंस महिलाओं, दिव्यांगों के अधिकार की लड़ाई लड़ने। पढ़ाई, कमाई, सिंचाई, कार्रवाई और सुनवाई वाली सरकार बनाने के अभियान में जुट जाना है। महागठबंधन की आंधी में एनडीए उड़ जाएगा। 14 नवंबर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इससे खुशहाली आएगी और महंगाई घटेगी। बिहार के हर घर में एक व्यक्ति के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुलेंगे। इससे पहले बुधवार की सुबह से ही समाहरणालय परिसर में चहलकदमी शुरू हो गई थी। समाहरणालय परिसर के अलावा बाहर मेन रोड पर राजद समर्थकों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सड़कों पर सायरन की गूंज सुनकर राजद समर्थक सतर्क हो गए और सड़क पर आ पहुंचे। तेजस्वी यादव जिंदाबाद...लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। राघोपुर विधानसभा सीट पर नामांकन करने को लेकर समाहरणालय में तेजस्वी की दोपहर 1:20 मिनट पर इंट्री हुई। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ एसडीओ कार्यालय की ओर चले। एसडीओ कार्यालय में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2:02 मिनट पर तेजस्वी यादव ने एसडीओ सह आरओ ऑफिसर रामबाबू बैठा के समय समक्ष शपथ लिया। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी कर दोपहर 2:50 पर वे अपने परिवार के साथ एसडीओ कार्यालय से बाहर निकले। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान समर्थक लगाते रहे नारे सभी कार्यकर्ता समाहरणालय परिसर में तेजस्वी यादव के आने का इंतजार करने लगे। नामांकन करने के बाद वे बाहर निकले तो अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उत्साह बढ़ाया। तेजस्वी को देखते ही कार्यकर्ता खुशी से जोशपूर्वक नारे लगाने लगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे पहले लालू प्रसाद यादव उनके पीछे राबड़ी देवी और मीसा भारती निकलीं। इसके बाद सबसे अंत में तेजस्वी यादव निकले। मीडिया से मुखातिब हुए और एनडीए सरकार पर हमला बोला कहा कि महागठबंधन की आंधी में एनडीए उड़ जाएगा। प्रशांत किशोर हवाबाजी कर रहे हैं, लड़ाई कहीं नहीं है। हम लोग जीत रहे हैं, जीतने के बाद सभी घरों में एक-एक सरकारी नौकरी होगी। यह कहते हुए अपने वाहन में बैठकर पटना रवाना हो गए। इन लोगों की रही मौजूदगी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी प्रसाद यादव और हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से देवकुमार चौरसिया के नामांकन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, गोह के निवर्तमान विधायक भीम यादव, ऋषि यादव, डबलू सिंह, सुदय यादव, विजय मंडल, शशि भूषण सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह, सुरेश पासवान, पूर्व विधायक का अनु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय, सुभाष निराला, पप्पू, निकेत कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू श्रीवास्तव, चंद्र केतु प्रसाद यादव, सोनू चौरसिया, महेश राय, उत्तम यादव, मुकेश रंजन, रवि कुमार चौरसिया मौजूद थे। हाजीपुर - 05 :- हाजीपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी देवकुमार चौरसिया के नामांकन के बाद स्वागत करते समर्थक। हाजीपुर - 06 :- राघोपुर राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव राघोपुर निर्वाचन पदाधिकारी एसडीएम रामबाबू बैठा को नामांकन पर्चा देते हुए।