Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTejashwi Yadav and Dev Kumar Chaurasia to File Nominations in Hajipur on October 15

तेजस्वी यादव और देवकुमार चौरसिया 15 को करेंगे नामांकन

हाजीपुर में तेजस्वी प्रसाद यादव और देव कुमार चौरसिया 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। तेजस्वी यादव अपने आवास से निकलकर गांधी सेतु होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय जाएंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 13 Oct 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी यादव और देवकुमार चौरसिया 15 को करेंगे नामांकन

हाजीपुर। सं.सू. तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर सीट के लिए और देव कुमार चौरसिया हाजीपुर सीट के लिए एक साथ हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष 15 अक्टूबर को नामांकन करने पहुंचेंगे। यह जानकारी राजद नेता रवि कुमार चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव अपने पटना स्थित आवास से निकलने के बाद गांधी सेतु होते हुए चौरसिया चौक, रामाशीष चौक होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचेंगे। इससे पहले हाजीपुर के प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया गांधी सेतु के एक नंबर पाया के पास तेजस्वी यादव का स्वागत करेंगे। वहां से वे साथ में काफिले के साथ अनुमंडल पदाधिकारी के ऑफिस के लिए रवाना होंगे।

नामांकन दाखिल करने के बाद हाजीपुर के होटल फन प्वाइंट रिजॉर्ट चौरसिया चौक पर तेजस्वी प्रसाद यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।