Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTejashwi Yadav Addresses Massive Rally in Mahua Calls for Party Unity
व्यक्ति चाहे कोई हो, पार्टी से बढ़कर नहीं होता : तेजस्वी

व्यक्ति चाहे कोई हो, पार्टी से बढ़कर नहीं होता : तेजस्वी

संक्षेप: व्यक्ति चाहे कोई हो, पार्टी से बढ़कर नहीं होता : तेजस्वी महुआ के गांधी मैदान से तेजस्वी ने डॉ मुकेश रौशन को जीत दिलाने की अपील की तेजस्वी यादव ने प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन को जनता से पूछकर विजय माला...

Sun, 2 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ । एक संवाददाता पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार की दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से महुआ के गांधी मैदान पहुंचे। जनसभा में उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़ देखकर गदगद तेजस्वी ने कहा कि व्यक्ति चाहे कोई भी हो। पार्टी से बढ़कर नहीं है। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए माई-बाप होती है। रविवार की शाम करीब चार बजे महुआ के गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे श्री यादव ने बिना अपने बड़े भाई का नाम लिए सबकुछ कह दिया। महुआ से तेजप्रताप भी राजद से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने डॉ मुकेश कुमार रौशन को महुआ से टिकट दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए इन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजना है। उन्होंने मंच से युवाओं का आह्वान किया और कहा कि आप लोग नौकरी के लिए तैयार रहें। आपकी अपनी सरकार बनाने के लिए राजद प्रत्याशी को जितवाइए। तेजस्वी यादव ने मंच पर मौजूद प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन को जनता से पूछकर विजय की माला पहनाई। कार्यक्रम में गायक द्वारा एक से एक गीतों की प्रस्तुति की जा रही थी, जिससे भीड़ बीच-बीच में उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगती। मंच पर खड़े निवर्तमान विधायक और प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन माइक से लोगों को नियंत्रित कर रहे थे। भीड़ को अनियंत्रित होते देख पुलिस के जवानों को मंच के सामने बुलाया गया। बावजूद इसके भीड़ तेजस्वी और निवर्तमान विधायक डॉ मुकेश रौशन के पास पहुंचने के लिए बेताब थी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, प्रदीप यादव, श्रीकांत यादव, संजीत कुमार, जवाहर राय, मुकेश राय, रणविजय राय, संजय पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। महनार में ईं. रविन्द्र सिंह को जिताकर महागठबंधन की सरकार बनाएं : तेजस्वी महनार। सं.सू. महनार प्रखंड के नारायणपुर डेढ़पुरा स्थित सत्यानंद बाबा के समीप रविवार को महागठबंधन की ओर से विशाल जनसभा हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी ईं. रबिंद्र कुमार सिंह के पक्ष में जोरदार समर्थन मांगा। तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग निर्दलीय बनकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। महनार की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। इस बार भी लालटेन की जीत तय है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि फैक्ट्री गुजरात में लगती है, लेकिन बेरोजगारी बिहार में बढ़ती है। तेजस्वी ने कहा कि जनता अब ठान चुकी है कि बिहार को पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। कुछ लोग जाति और नफरत के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। इस बार विकास की राजनीति को चुनेगी। उन्होंने माई-बहन योजना का भी जिक्र किया। कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को 30,000 रुपये मानदेय और गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। तेजस्वी ने दावा किया कि 17 महीने की सरकार में उन्होंने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया था और सत्ता में आने पर हर घर से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। राजद प्रत्याशी ईं. रबिंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे हमेशा महनार की जनता के साथ रहे हैं और उनकी सेवा ही उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है। इस बार लालटेन की रोशनी हर घर में जलेगी। राजापाकर की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी दास ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में पांच वर्षों तक लगातार जनता की सेवा की है और आगे भी जनता के बीच रहकर विकास का कार्य करेंगी। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए इस बार लालटेन का बटन दबाकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय धोखा होता, तो एक जूता सीने वाले का बेटा विधायक नहीं बनता। अध्यक्षता संत प्रसाद सिंह कुशवाहा और संचालन अभय कुमार राय और पप्पू कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। सभा में नाई समाज के जिलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने पूर्व विधायक शिवचंद्र राम, प्रत्याशी ईं. रबिंद्र सिंह और विधायक प्रतिमा दास की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ग्रहण की। महनार -01- रविवार को महनार के नारायण डेढ़पुरा में जनसभा को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ में इं. रबिंद्र सिंह और अन्य। महनार - -04- रविवार को महनार के नारायण डेढ़पुरा में जनसभा के दौरान लालटेन हाथ में लेकर जनता अभिवादन करते इं. रबिंद्र सिंह। महनार - -05- रविवार को महनार के नारायण डेढ़पुरा में जनसभा में उमड़ी भीड़। महुआ - 01 - महुआ के गांधी मैदान में राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन के समक्ष सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव।