
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस के रूप में किया याद
महुआ में शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। विभिन्न स्कूलों में केक काटकर और सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। मिडिल स्कूल मिर्जानगर, उच्च माध्यमिक विद्यालय...
महुआ,एक संवाददाता। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस के रूप में याद किया गया। महुआ में शुक्रवार को जगह-जगह शिक्षक दिवस को यादगार रूप में मनाया गया। कहीं पर केक काटे गए तो कहीं पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महुआ के मिडिल स्कूल मिर्जानगर में शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस यादगार रूप में मनाया गया। यहां पर सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को जन्मदिन मना कर याद किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शानदार तरीके से शिक्षक दिवस मनाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में प्रभारी अशर्फी दास के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस मनाया।

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में प्राचार्य विवेक कुमार, निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह, व्यवस्थापक सीमा सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार, मॉडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। कन्हौली बुनियादी विद्यालय पर केशव शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में सुजाता कुमारी, विजय कुमार के नेतृत्व में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। ज्ञान ज्योति गुरुकुलम कन्हौली कुत्तुबपुर, सिंघाड़ा, जंदाहा में भी शिक्षक दिवस वैदिक रूप से मनाया गया। महुआ-02-आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में केक काटकर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाते शिक्षक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




