Hajipur News: शिक्षक दिवस के रूप में मनी पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Hajipur News: यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर सहित विभिन्न स्कूलों में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षक एवं सेवानिवृत्त गुरु को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी पर विचार साझा किए।

Hajipur News: यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर सहित विभिन्न स्कूलों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। वह अपनी जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा के बीच निभाएं।
शिक्षक दिवस की गतिविधियाँ
मिर्जा नगर में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक के नेतृत्व में शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा व सुमन लता ने केक काटकर कृष्ण की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, संगीता कुमारी, गीता कुमारी, विनीता कुमारी, अफजल हुसैन, सारिका कुमारी, सजीना परवीन, आशा कुमारी ने भी अपने विचार रखें। डोगरा उर्दू विद्यालय में शिक्षक मो इम्तियाज के नेतृत्व में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इधर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर, वैशाली विद्यालय महुआ, मध्य विद्यालय सिहराय पूर्वी में सुजाता कुमारी व विजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया।
सेवानिवृत्त गुरुओं का सम्मान
शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त गुरुओं का हुआ सम्मान शहादत दिवस पर शहीद जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि महुआ, एक संवाददाता। शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को यहां मंगरु चौक के पास सती माई स्थित भवन पर सेवानिवृत्ति गुरुओं को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र व पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वही जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक दीप नारायण सिंह ने की। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र राय ने कहा कि शिक्षक का वह कार्य है जो बच्चों का भविष्य बनाकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति की पद हासिल की। यह हर शिक्षकों को सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर सभापति नवीन चंद्र भारती ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माण की जिम्मेवारी है। वे बखूबी निभाएं। उमेश कुमार सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, राम बहादुर सिंह, अनूप लाल सिंह, निखिल कुशवाहा, हरिनंदन प्रसाद सिंह, शिव चंद्र भगत, शिवम कुमार सुमन, अरुण कुमार सिंह, महेश ठाकुर, सोनू कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में नीट की छात्रा सुप्रिया भारती को प्रोत्साहन के तहत राशि प्रदान की गई। -नवनीत कुमार


