Hajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: पानापुर के रामशरण राय बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य संतोष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया और शिक्षा के क्षेत्र में महापुरुषों की चर्चा की।

Hajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Hajipur News: पानापुर मक्कनपुर स्थित रामशरण राय बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही गई। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक ज्ञान देने के साथ जीवन को सही दिशा, संस्कार और जिम्मेदारी का बोध कराते हैं।

मौके पर प्राध्यापक प्रो.अभय कुमार, उज्जवल कुमार, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, त्रिभुवन कुमार, राजेश कुमार, बनमाली, संजीव कुमार, रमेश कुमार, चांदनी कुमारी, मनीष कुमार, विनोद कुमार, सत्यनारायण, रमा शंकर, सुरेश एवं विश्वनाथ सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। -कृत्यानंद सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित