शिक्षिका घर बैठे ई-शिक्षा कोष पर भी बना ले रही ऑनलाइन हाजरी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए घर बैठे ऑनलाइन हाजरी बना ली। सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ कि उनकी ऑनलाइन हाजरी का लोकेशन उनके घर से मिलता है। मामले की शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

शिक्षिका घर बैठे ई-शिक्षा कोष पर भी बना ले रही ऑनलाइन हाजरी

बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर में एक ऐसी शिक्षिका हैं जो शिक्षा विभाग के सारे नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं। शिक्षिका घर बैठे ई-शिक्षा कोष पर भी ऑनलाइन हाजरी बना लेती हैं। कभी-कभार विद्यालय आकर ऑफलाइन हाजरी भी मेन्टेन कर लेती हैं। इस संदर्भ में मामले का खुलासा तब हुआ, जब चैनपुर गोरौल की रंजना सिंह पति संतोष कुमार सिंह ने सूचना के अधिकार से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर की शिक्षिका अर्चना कुमारी के ऑनलाइन और ऑफलाइन हाजरी के विवरणी की सत्यापित प्रति विभाग से प्राप्त की। बताया गया है कि ऑन लाइन और ऑफलाइन में हाजरी बनाने का समय अलग-अलग है।

यही नहीं ऑन लाइन हाजरी का अक्षांशीय एवं देशांतर स्थिति ज्यादातर शिक्षिका के घर चैनपुर गोरौल लोकेट करता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के यहां शिकायत करने के बाबजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में उक्त शिक्षिका को शोकॉज किया गया था। उसका जवाब भी प्राप्त हुआ है, जिसके अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिले को प्रेषित किया गया है। - अनिरुद्ध राजा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।