प्रेम विवाह में वायरल महिला की संदेहास्पद मौत, पति गिरफ्तार

Mar 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

पातेपुर के नीरपुर पंचायत में प्रेम विवाह के बाद अंजलि धमाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जबकि एफ एस एल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

प्रेम विवाह में वायरल महिला की संदेहास्पद मौत, पति गिरफ्तार

पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत में प्रेम विवाह में वायरल महिला की संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रौशन कुमार जांच पड़ताल में जुटे हैं। मृतका के पिता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी। पुलिस ने कुंदन साह को किया गिरफ्तार। मृतक के लगभग छह वर्षीय मासूम लड़के ने मां पिता की आपसी विवाद में रस्सी से गला रेत हत्या। घटना की जानकारी के बाद पहुंची एफ एस एल टीम मामले की छानबीन में जुटी। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की तीन बच्चों की मां कुंदन साह की पत्नी अंजलि धमाल की शनिवार की देर रात गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रौशन कुमार मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि नीरपुर गांव निवासी गुलाब साह के छोटे पुत्र कुंदन साह का फेसबुक से तीन बच्चों की मां अंजली धमाल समस्तीपुर जिला के बेलारी गांव निवासी पूर्व पति अशोक बैठा से 2022 में प्रेम किया। प्रेम के बाद दोनो कोर्ट मैरिज कर लिया। जिसके बाद जब अंजली अपने नए ससुराल में आई। कुंदन के परिवार ने विरोध किया। जिसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय पुलिस के माध्यम अपने ससुराल नीरपुर में रुकी। शनिवार को देर रात पति पत्नी में आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मृतक के पति कुंदन को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गए है। पातेपुर-02-रविवार को नीरपुर में वायरल गर्ल अंजली धमाल के मौत की घटना के बाद जानकारी एकत्रित करते पुलिस।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।