
संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस
संक्षेप: राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत के पचई मुबारक गांव में रविवार को 21 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई...
राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत के पचई मुबारक गांव में रविवार को 21 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के पिता परमानंद सिंह ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर जब मैं पहुंचा तो मेरी बेटी अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ी हुई थी एवं उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था।

जिसके बाद मैंने राजापाकर थाना को और अपने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके नरहरपुर थाना जंदाहा से परिजन और ग्रामीण पचई मुबारक गांव पहुंची। वहां का दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतका की मां बेसुध होकर बार-बार रोते हुए कह रही थी,मेरी बेटी को दामाद ने ही मार डाला,दरोगा जी उसे मत छोड़िएगा। घटना की जानकारी पर राजापाकर थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा,एएसआई सरवरी खातून, रूपक कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी की शादी जुलाई 2023 में पचई मुबारक गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के छोटे पुत्र नीरज कुमार से हुई थी। मृतका की छह माह की एक बच्ची भी है,जिसे ससुराल वाले अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। राजापाकर थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। राजापाकर-01-रोते बिलखते परिजन। राजापाकर-03-फाइल विवाहिता व उसका पति।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




