दो पक्षों में आपसी विवाद में प्राथमिकी दर्ज
हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र में भाई के विवाद के चलते बहन की पिटाई की गई। घायल बहन को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। भैरोखड़ा गांव में बच्चों के मारपीट के मामले में दो पक्षों के आधा दर्जन लोगों पर...

पातेपुर संवाद सूत्र हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। भाई के विवाद में बहन की हुई पिटाई। घायल बहन को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के भैरोखड़ा गांव में बच्चों के मारपीट मामलों में दो पक्षों के आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं एक पक्ष के भाई को बचाने गई बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हाजीपुर रेफर किया गया है। एक ओर से रेणु देवी पति मोहन भगत ग्राम भैरोखड़ा दूसरी ओर से नीलम देवी पति भोला शर्मा ग्राम भैरोखड़ा थाना हरलोचनपुर सुक्की में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




